Skip to main content

Posts

Showing posts from July 12, 2022

18 जुलाई से शुरू होने जा रहा ये नया अभियान, समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की खैर नहीं,जानें…रायपुर। छत्तीसगढ़ में समय पर शिक्षकों के स्कूल नहीं आने की शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जांच अभियान चलाने का फैसला किया है

18 जुलाई से शुरू होने जा रहा ये नया अभियान, समय पर स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों की खैर नहीं,जानें… रायपुर। छत्तीसगढ़ में समय पर शिक्षकों के स्कूल नहीं आने की शिकायतें प्रशासन को लगातार मिल रही हैं। जिसके बाद प्रशासन ने जांच अभियान चलाने का फैसला किया है । स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति जांचने का अभियान पूरे प्रदेश में 18 जुलाई से शुरू होगा। उपस्थिति जांचने के इस अभियान में शिक्षा विभाग से टीमें बनायी जाएंगी। उपस्थिति से संबंधित शिकायत मिलने के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हुआ है। प्रशासन ने तय किया है कि देर से स्कूल आने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी होगी। हालाँकि इस मामले में लोग सवाल यह भी उठा रहे हैं कि यदि उपस्थिति की जांच करना ही है तो इसके लिए अभियान की क्या जरूरत है, जांच तो एकाएक और बताए बगैर ​ही की जाती है। लेकिन प्रशासन ने जांच की तिथि घोषित कर अनुपस्थित रहने वालों को और सचेत कर दिया है। ऐसे में तो वह लोग भी गलत साबित हो जाएंगे जो कि इस तरह की शिकायतें कर रहे थे। बहरहाल प्रशासन की ये मुहिम कितनी कारगर साबित होगी समय ही बताएगा।

मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज और बैगा समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद में पेसा क़ानून के अनुमोदन पर आभार जताया है।

पेसा कानून से आदिवासी समाज में आत्मनिर्भरता और स्वालंबन की भावना आएगी: मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel मुख्यमंत्री से उनके निवास कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज और बैगा समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद में पेसा क़ानून के अनुमोदन पर आभार जताया है।