Skip to main content

Posts

Showing posts from October 4, 2023

प्रेस विज्ञप्ति* *देश के रक्षक पर नेता ने रॉड और डंडे से किया हमला....* *आदिवासी समाज आक्रोशित होकर पहुंचा थाने।*

*प्रेस विज्ञप्ति* *देश के रक्षक पर नेता ने रॉड और डंडे से किया हमला....* *आदिवासी समाज आक्रोशित होकर पहुंचा थाने।* *आरोपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उठी मांग...* अब सिविलियन एरिया में देश के रक्षक सैनिक भी नेताओं के दादागिरी के चलते सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही एक दुखद घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में घटित हुई है जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व सरपंच के द्वारा सीआरपीएफ से सेवानिवृत हुए सैनिक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। साथ ही साथ जाति सूचक गाली गलौज भी की गई। इस दौरान उक्त सेवानिवृत सैनिक को गंभीर चोटे आई है वही साथ ही साथ जाति सूचक गाली-गलौज किए जाने के चलते उनका मन भी आहत हुआ है। जिसके चलते आदिवासी समाज आक्रोशित नजर आया और उड़ीसा और छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल कोमाखान थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज महासमुंद के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने बताया कि जल, जंगल और जमीन में सबसे पहला हक आदिवासी समाज का है। और जब खुद के नाम पर पंजीकृत राजस्व ...

सर्व कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा दो टिकट की मांग माननीय अरुण साव जी को पत्र लिखकर मांग किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी को मां चण्डी के पवित्र भूमि बागबाहरा के परिवर्तन यात्रा में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 58 धमतरी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 बसना के लिए

सर्व कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा दो टिकट की मांग माननीय अरुण साव जी को पत्र लिखकर मांग किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी को मां चण्डी के पवित्र भूमि बागबाहरा के परिवर्तन यात्रा में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 58 धमतरी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 बसना के लिए कुम्हार समाज द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे भूषण चक्रधारी, (जिला अध्यक्ष महासमुंद) गिरीश चक्रधारी (जिला मीडिया प्रभारी) राजेश चक्रधारी, ज्ञानचंद चक्रधारी, उपस्थित थे। और प्रदेश अध्यक्ष कुमार चक्रधारी के द्वारा भी अरुण साव जी को पत्र भेजकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से कम से कम राज्य में कुम्हार समुदाय से दो टिकट की मांग रखी गई है।

रायपुर ब्रेकिंग ,,,,,,, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले तबादलों का दौर शुरू,,,,,, आबकारी विभाग में हुए तबादले,,,,,,उपायुक्त,सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों के हुए तबादले,,,,,

रायपुर ब्रेकिंग ,,,,,,, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले तबादलों का दौर शुरू,,,,,, आबकारी विभाग में हुए तबादले,,,,,,उपायुक्त,सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों के हुए तबादले,,,,,