डी.पी.एड / बी.पी.एड व्यायाम शिक्षक पदोन्नत होंगे* रायपुर, 19 जुलाई। सहायक शिक्षक प्रशिक्षित (डी.पी.एड / बी.पी.एड) को व्यायाम शिक्षक पद में पदोन्नति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश जारी किया गया है।

*डी.पी.एड / बी.पी.एड व्यायाम शिक्षक पदोन्नत होंगे* रायपुर, 19 जुलाई। सहायक शिक्षक प्रशिक्षित (डी.पी.एड / बी.पी.एड) को व्यायाम शिक्षक पद में पदोन्नति के लिए लोक शिक्षण संचालनालय से निर्देश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स ऐसोसियशन के द्वारा इस संदर्भ में पूर्व प्रेषित पत्र 08.07.2023 के द्वारा सहायक शिक्षक प्रशिक्षित (डी.पी.एड/ बी.पी.एड) को व्यायाम शिक्षक पद में पदोन्नति दिये जाने का अनुरोध किया गया है। इस संबंध में संचालक,लोक शिक्षण संचालनालय,रायपुर द्वारा समस्त संभागीय संयुक्त संचालकों को जारी निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन का आदेश प्रतिवर्ष की रिक्तियों के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कराने के संबंध में है। अतः सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पदोन्नति के लिये जारी निर्देश एवं स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय के द्वारा 5 मार्च - 19 को जारी किये गये छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 के अनुक्रम में सहायक शिक्षक प्रशिक्षित (डी.पी.एड/बी.पी.एड) को व्यायाम शिक्षक पद पर पदोन्नति संबंधी नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Comments

Popular posts from this blog

महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक - सरोजनी आदित्य द्वारा सेक्टर- कसेकेरा के पंचायत टोंगोपानीकला में पोषण माह अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम व वजन त्योहार का आयोजन किया गया।जिसमे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू सर जी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। साथ ही समुदाय के जन प्रतिनिधि, आ. बा. कार्यकर्ता- बालकुंवर ठाकुर ग्राम टोंगपानी कला, मितानीन, व, ग्राम के हितग्राही समूह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टोगोंपानीकला पंचायत के आश्रित ग्राम खलियापानी में ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने

हसदेव बनता जा रहा है परसाही दादर, धरमपुर। आदिवासी परिवारों को वर्षों से नहीं मिल रहा न्याय और अधिकार* - *अजय ध्रुव*➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖*महासमुंद/27 अक्टूबर 2024* *अनंतकाल से आदिवासी समाज जंगलों के बीच रहकर जल - जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए प्रकृति की गोद में अपनी बोली - भाषा , परम्परा और संस्कृति को संरंक्षित कर अपना जीवकोपार्जन करते आ रहे हैं ।