Skip to main content

शुक्र ग्रह दिखा हंसिए की तरह और जुपीटर के दिखे तीन चंद्रमा*रायपुर/28 फरवरी 2025/ अंकल यह तो चंदा मामा की तरह हंसिए जैसा दिखाई दे रहा है। एक छोटी बच्ची ने टेलीस्कोप के आई पीस में झांकते हुए कहा।

*शुक्र ग्रह दिखा हंसिए की तरह और जुपीटर के दिखे तीन चंद्रमा*

रायपुर/28 फरवरी 2025/ अंकल यह तो चंदा मामा की तरह हंसिए जैसा दिखाई दे रहा है। एक छोटी बच्ची ने टेलीस्कोप के आई पीस में झांकते  हुए कहा। उन्हें टेलीस्कोप दिखा रहे विज्ञान कार्यकर्ता ने उससे और वहां खड़े लोगों से पूछा कि क्या आपको कहीं चंद्रमा दिखाई दे रहा है। सभी ने आसमान को खंगाला और फिर नहीं में उत्तर दिया। तब विज्ञान सभा के अध्यक्ष और प्रशासन अकादमी निमोरा के पूर्व संयुक्त संचालक विश्वास मेश्राम ने उन्हें बताया कि आज तो अमावस्या है। आज आसमान पर चंद्रमा दिखेगा ही नहीं। ऐसा नहीं है कि आज चंद्रमा की साप्ताहिक छुट्टी है बल्कि अमावस्या के दिन वह सुबह सूरज के साथ उगता है, साथ साथ चलता है और सूरज के साथ ही डूब जाता है । उन्होंने लोगों की जिज्ञासा को शांत करते हुए बताया कि आप लोग जिस खगोलीय पिंड को हंसियाकार देख रहे हैं वह दूज का चंद्रमा नहीं बल्कि पृथ्वी का सिस्टर प्लेनेट शुक्र ग्रह है। इसे हम ग्रीक देवी वीनस के नाम से भी जानते हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआती महीनों में जब किसान अपने हल बैल लेकर खेतों की ओर जाता है तो पूर्व दिशा में खूब चमकते इसी ग्रह को देखकर वह कहता है कि सुकुवा उग गया है अब खेतों में काम करने का वक्त हो गया है। वह जानता है कि एकाध घंटे में इसके पीछे पीछे सूरज भी उगेगा और उजला उजला दिन निकल आएगा। जब यह शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में दिखाई देता है तो सुबह सुबह दिखने के कारण इसे भोर का तारा या  मॉर्निंग स्टार कहते हैं जबकि यही शुक्र ग्रह शाम को दिखाई देने के कारण इसे शाम का तारा अर्थात इवनिंग स्टार कहा जाता है। वैसे यह नामकरण थोड़ा भ्रामक है क्योंकि शुक्र ग्रह तारा न होकर वास्तव में हमारे सौर मंडल का दूसरा ग्रह है। आजकल वह पश्चिम दिशा में लगभग 40 डिग्री की ऊंचाई पर बहुत चमकदार पिंड की तरह दिखाई दे रहा है। पृथ्वी से देखें जाने पर शुक्र और बुध ग्रह, हमारे चंद्रमा की तरह कलाएं दिखाते हैं। वे कभी पूर्णिमा के चांद की तरह पूरे गोल दिखते हैं तो कभी हंसियाकार और फिर  कभी बढ़ते बढ़ते सप्तमी के चन्द्रमा की तरह आधे हिस्से में चमकदार और शेष हिस्से में काले दिखते हैं। इन ग्रहों द्वारा पृथ्वी से देखें जाने पर कलाएं बनाने का कारण इनका सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण करते हुए पृथ्वी से भीतरी कक्षाओं में स्थित होना है। यदि हम मार्स, जुपिटर अथवा सैटर्न ग्रह से पृथ्वी को देखेंगे तो वह भी बुध और शुक्र ग्रह की तरह कलाएं बनाती दिखाई देगी। विज्ञान दिवस पर स्काई वाचिंग के लिए  छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की टीम ने अपने साथ सावित्री बाई फुले एजुकेशनल एकेडमी सडडू में उपयोग किया जा रहा 200 मिलीमीटर का न्यूटोनियन टेलीस्कोप और विज्ञान आश्रम कसेकरा जिला महासमुंद में उपयोग किया जा रहा 150 मिलीमीटर व्यास का रिफ्लेक्टर टेलीस्कोप सेट किया। उन्होंने डूबते सूरज के पास स्थित शनि और बुध ग्रह को देखने की काफी कोशिश की लेकिन पृथ्वी के क्षितिज के बहुत नजदीक एवं सापेक्ष रूप से ढलते सूर्य के बहुत पास होने के कारण उन्हें नहीं देखा जा सका। 
 जंगल सफारी में यह अवसर था राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा और जंगल सफारी नवा रायपुर द्वारा मिलकर बच्चों और बड़ों के लिए स्काई वाचिंग कैम्प का। जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर के अनुरोध पर विज्ञान सभा की टीम अपने दो  टेलीस्कोप के साथ शाम होने के पहले से ही उपस्थित थी। विज्ञान सभा के कार्यकर्ताओ के साथ साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और महाविद्यालयीन विद्यार्थी, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। शुक्र ग्रह के बाद जब  छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व सचिव और वर्तमान में रेरा सदस्य धनंजय देवांगन ने टेलीस्कोप से बृहस्पति ग्रह के तीन चंद्रमा को बृहस्पति की डिस्क के साथ एक ही रेखा में देखा तो उनके मुंह से आश्चर्य से वाह वाह निकल गया। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब मैं न सिर्फ बृहस्पति ग्रह को बल्कि उसके तीन तीन चंद्रमाओं को भी देख पा रहा हूं। दो दो टेलीस्कोप होने के बावजूद शुक्र ग्रह, बृहस्पति ग्रह और मंगल ग्रह को देखने के लिए  लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी। विद्यार्थियों के अनुरोध पर उन्हें ओरायन नेबुला, प्लीओडिस स्टार क्लस्चर, पृथ्वी से रात को दिखने वाला सबसे चमकीला तारा सायरस, मंगल ग्रह के साथ दिखाई दे रहे पुनर्वसु नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्रों का भी अवलोकन कराया गया। विज्ञान सभा रायपुर इकाई की सचिव अंजू मेश्राम ने विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस की जानकारी दी। जंगल सफारी के एजुकेशन इंचार्ज चंद्रमणि साहू और बायोलॉजिस्ट ऋद्धि गोस्वामी ने आयोजन स्थल की पूरी व्यवस्था संभाली थी। एन आई टी एलुमनी से धनंजय देवांगन के साथ जेड एम खान द्वारा भी इस आयोजन को सफल बनाने में हिस्सेदारी की गई। जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर ने इस स्काई वाचिंग कैम्प की प्रशंसा करते हुए बताया कि 3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस के अवसर पर भी पब्लिक प्रोग्राम आयोजित किए गए हैं उन्होंने विद्यार्थियों से इन आयोजनों में भाग लेने की अपील की।

विश्वास मेश्राम 
छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा 
8959591845
6261074210
vigyanashramkasekera@gmail.com

Comments

ताज़ा ख़बर महासमुंद बागबाहरा कोमाखान पिथौरा सरायपाली

कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है।

 महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोदामुड़ा खार में सैल्समैन की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। चेहेरे पर निशान पेड़ से लाश उतारने के बाद देखा गया कि चेहरे और पीट पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। पुलिस पहली आशंका हत्या किए जाने का अनुमान लगा रहा है। इसके साथ ही गांव के बाहर लोदामुड़ा खार जहां पर जंगल है। और चारपहिया कार खड़ी है जिसे मनोज तिवारी का बताया जा रहा है। कार के आईना टूटने के अलावा कार पर भी तोड़फोड़ करने जैसी बात सामने आई है।शराब की बोतल और चखना भी मौजूद घटना स्थल के समीप खाली शराब की बोतल और डिस्पोजल में शराब भरा हुआ मौजूद है। साथ ही चखना फल्ली और समोसा मौजूद है। जहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठकर शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।नीम पेड़ में लटकी मिली लाश सैल्समैन मनोज तिवारी की...

प्रेस विज्ञप्ति* *देश के रक्षक पर नेता ने रॉड और डंडे से किया हमला....* *आदिवासी समाज आक्रोशित होकर पहुंचा थाने।*

*प्रेस विज्ञप्ति* *देश के रक्षक पर नेता ने रॉड और डंडे से किया हमला....* *आदिवासी समाज आक्रोशित होकर पहुंचा थाने।* *आरोपी नेता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उठी मांग...* अब सिविलियन एरिया में देश के रक्षक सैनिक भी नेताओं के दादागिरी के चलते सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही एक दुखद घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में घटित हुई है जहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व सरपंच के द्वारा सीआरपीएफ से सेवानिवृत हुए सैनिक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया गया। साथ ही साथ जाति सूचक गाली गलौज भी की गई। इस दौरान उक्त सेवानिवृत सैनिक को गंभीर चोटे आई है वही साथ ही साथ जाति सूचक गाली-गलौज किए जाने के चलते उनका मन भी आहत हुआ है। जिसके चलते आदिवासी समाज आक्रोशित नजर आया और उड़ीसा और छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल कोमाखान थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज महासमुंद के जिला अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने बताया कि जल, जंगल और जमीन में सबसे पहला हक आदिवासी समाज का है। और जब खुद के नाम पर पंजीकृत राजस्व ...

ग्राम भादरासी, गंजार, नरतोरी, मुनगासेर, सेवाती, कोल्दा पहुंचकर आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती नीलम ध्रुव जी ने मतदाताओं से जनसंपर्क

  आम   आदमी पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती नीलम ध्रुव जी ने लोगों से की गांव गांव जाकर क्या जनसंपर्क        खल्लारी - विधान सभा में श्रीमती नीलम ध्रुव जी को मिल रहा आम लोगों का साथ, जानता जागरूक हो गई है खल्लारी की जानता हर बदलाव करती है इस बार लोगों का साथ आम आदमी पार्टी के साथ जा ,  जिसके अंतर्गत ग्राम भादरासी, गंजार, नरतोरी, मुनगासेर, सेवाती, कोल्दा  पहुंचकर आम आदमी पार्टी की लोकप्रिय प्रत्याशी श्रीमती नीलम ध्रुव जी ने मतदाताओं से जनसंपर्क करके झाड़ू छाप में वोट देकर आशीर्वाद देने की अपील की ।   जन सम्पर्क कर डोर टू डोर आम जनता से आशीर्वाद मांगा, उनके साथ में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सकिल खान, ब्लॉक अध्यक्ष डोंगर चक्रधारी , मिनाक्षी ठाकुर, केशव पटेल, सरिता साहू जी, संतोषी साहू, सुमिंत्रा साहू जी ,  दिव्या भारती चक्रधारी, जवाहर प्रजापति , अस्वानी साहू , भुषण चक्रधारी, पुरसोतम साहू, मदन साहू, सखा राम बरीहा,  शोभन चक्रधारी, राजू पाण्डे, निलसिंग ठाकुर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ भरी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे,

ग्राम सोहागपुर मुनगाशेर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महाउसव मनायजयेगा ग्राम सोहागपुर में हर साल की भाती इस साल भी धूम धाम से मनाया जाएंगा साथ ही कलश यात्रा निकाली जाएंगी दिनांक 25/08/24 दिन रविवार से 26/08/24 दिन सोमवार तक

  ग्राम सोहागपुर मुनगाशेर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महाउसव मनायजयेगा  ग्राम सोहागपुर में हर साल की भाती इस साल भी धूम धाम से मनाया जाएंगा साथ ही कलश यात्रा निकाली जाएंगी दिनांक 25/08/24 दिन रविवार से 26/08/24 दिन सोमवार तक  जन्माष्टमी में आमंत्रित मानस मण्डली परिवार  नवा अंजोर मानस मण्डली परिवार सोहागपुर रात 08: 00बजे/  नव ज्योति महीला मानस मण्डली परिवार भाटागांव (धमतरी) दोपहर 12: से 2 बजे तक  श्री परमेश्वर मानस परिवार सेमहरतरा(गरियाबंद) दोपरह 2: से 4 साई कृपा मानस परिवार जीवतरा(महासमुन्द) शाम 4: से 6बजे तक  श्रद्धा महीला मानस परिवार कचना (धमतरी) शाम 6: से 8बजे तक  श्रीराम कृपा मानस परिवार शालिक झिटिया (राजनांद गांव) रात 8: से 10बजे तक  तुलसी के बिरवा मानस परिवार नांगाबूढ़ा (गरियाबंद) रात 10: से 1बजे तक

गोंडी धर्म प्रवर्तक जय सिंघाध्रुवा चांदादाई के गढ़ पुजारी गुरूदेव मंगतु जगत को भुमका के लिए दिया गया आमंत्रण* *बेटा जौतिया महापर्व एवं चिल्हारीडार पूजा कार्यक्रम के लिए

  *गोंडी धर्म प्रवर्तक जय सिंघाध्रुवा चांदादाई के गढ़ पुजारी गुरूदेव मंगतु जगत को भुमका के लिए दिया गया आमंत्रण*   *बेटा जौतिया महापर्व एवं चिल्हारीडार पूजा कार्यक्रम के लिए गुरूदेव मंगतु जगत जी को भुमका के रूप में बाघामुड़ा सर्कल अध्यक्ष अरुण ठाकुर के साथ आंनद कोर्राम धमतरी, बसंत छैदेहा महासमुंद, तानेश्वर कुंजाम , गोपाल ध्रुव,गरियाबंद, खेमलाल मरावी,थानु नेताम, खोमन ठाकुर,खेमराज ओंटी महासमुंद,ने श्रीफल एवं आमंत्रण पत्र के साथ सादर आमंत्रित किया। साथ हि बिंझवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री बेदराम बरिहा जी को आतिथ्य के लिए आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में बार सर्कल एवं बार राज के अध्यक्ष श्री तेजराम मरावी, बलीराम, शिवप्रसाद ठाकुर, बार राज सचिव गुलाब सिंह पोर्ते, लवसिंह को पुरे बार राज के लिए आमंत्रण पत्र भेंट किया गया।छिबर्रा,बाघामुड़ा में 15 सितम्बर के बेटा जौतिया, चिल्हारी डार पुजा को सफल बनाने के लिए सुवरमाल राज के सभी पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में सभी समाज के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करनें के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं।*

महासमुन्द कोमाखान पुलिस के द्वारा ग्राम खुसीपार से ट्रेक्टर चोरी करने वाले का खुलासा ।*

 ⚜️⚜️⚜️ *प्रेस विज्ञप्ति* ⚜️⚜️⚜️             *दिनांक 01.09.2025* ♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️ *दिनांक 01.09.2025*  ⚜️ *महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम खुसीपार से ट्रेक्टर चोरी करने वाले का खुलासा ।* ⚜️ *ट्रेक्टर चोरी करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।* ⚜️ *आरोपी के कब्जे से 01 नग ट्रेक्टर कीमती 6,50,000 रूपये बरामद* घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमांशकर महिलांग ग्राम खुसीपार के द्वारा थाना कोमाखान आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सन् 2023 में मेरे भाई कलमेश महिलांग के नाम से ट्रेक्टर जिसका चेचिस नं. EYASJ119689053 एवं इंजन नं. 3100FLU24G1187930F18 ट्रेक्टर नं. CG 06 GX 3120 है जिसको 6,50,000 रू. में खरीदे थे व विगत दो वर्षों से संयुक्त रूप से खेती कर रहे थे कल दिनांक 29.08.2025 को घर के बाहर खडा किया था और खाना खाकर सो गया था सुबह 5 बजे उठकर देखा तो गली में ट्रेक्टर नहीं था आस पास पता किये नही मिला कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोमाखान में अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।...

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टोगोंपानीकला पंचायत के आश्रित ग्राम खलियापानी में ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने

बागबाहरा के इस गांव में पहुंचने के लिए सड़क नहीं, यहां के ग्रामीण चुनाव का करेंगे बहिष्कार! महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के टोगोंपानी पंचायत के आश्रित ग्राम खलियापानी में ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा इस गांव में पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बनाई गई, बरसात के दिनों में मरीजों को खाट से उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। बीते 10 साल से यहां के जनप्रतिनिधि गांव को अनदेखा किया है, कई बार मांग करने के बाद भी अनसुनी की गई। इस गांव की अबादी करीब 300 है। इन ग्रामीणों ने बीते दिन गांव में बैठक कर निर्णय लिए हैं कि इस गांव से कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। बतादें, इस गांव में 100 प्रतिशन आदिवासी निवासरत हैं। लेकिन विकास के नाम पर यहां जनप्रतिनिधि लगातार  अनदेखा करते आ  रहे हैं। यहां पहुंचने के लिए चार पगडंडी रास्ता है, लेकिन एक भी सही नहीं जिसमें ठीक से चला जा सकें। गांव में किसी भी स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण नहीं किया जा सका है। यहां बरसात के दिनों ने पहुंचना काफी कठिन है। तकरीबन 60 से 70 घर निवासर...

महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक - सरोजनी आदित्य द्वारा सेक्टर- कसेकेरा के पंचायत टोंगोपानीकला में पोषण माह अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम व वजन त्योहार का आयोजन किया गया।जिसमे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू सर जी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। साथ ही समुदाय के जन प्रतिनिधि, आ. बा. कार्यकर्ता- बालकुंवर ठाकुर ग्राम टोंगपानी कला, मितानीन, व, ग्राम के हितग्राही समूह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 दिनांक 13/ 09 /24 को महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक - सरोजनी आदित्य द्वारा  सेक्टर- कसेकेरा के पंचायत टोंगोपानीकला में पोषण माह अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम व वजन त्योहार का  आयोजन किया गया। जिसमे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू सर जी मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। साथ ही समुदाय के जन प्रतिनिधि, आ. बा. कार्यकर्ता- बालकुंवर ठाकुर ग्राम टोंगपानी कला, मितानीन, व, ग्राम के हितग्राही समूह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अजय साहू सर द्वारा समुदाय के गर्भवती महिलाओं , शिशुवती माताओ, 0 से 2 वर्ष के बच्चों के माताओं, किशोरी बालिकाओं व ग्राम के अन्य सदस्यों को पोषण जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत पोषण व्यंजन प्रदर्शनी , पोषण रंगोली  और पोषण स्लोगन के द्वारा सही पोषण के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । जिसके अंतर्गत स्तनपान के फायदे ,ऊपरी आहार ,प्रथम 1000 दिवस में बच्चों के देख रेख, संतुलित आहार, व एनीमिया ( खून की कमी) संतुलित आहार  के कमी के कारण होता है। यह जानकारी दिया गया।साथ ही  एनीमिया  को ...

*आज ग्राम सिंघन गढ़ मैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष श्री टेकराम ध्रुव जी एवं उपाध्यक्ष रामायण नेताम एवं कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शाला भवन मांग के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा किया। कलेक्टर घेराव 30 तारीख

*आज ग्राम सिंघन गढ़ मैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष श्री टेकराम ध्रुव जी एवं उपाध्यक्ष रामायण नेताम एवं कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक शाला भवन मांग के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा किया। कलेक्टर घेराव 30 तारीख के भवन दिलाने संबंधी कलेक्ट्रेट घेराव कर दबाव बनाया जाएगा जिस पर समस्त ग्रामीणों द्वारा बढ़ चड़कर शामिल होने का उत्साह पूर्वक जानकारी दिया* *गोंगपा के इस कदम से ग्रामीणों में विश्वास जगा है* *ग्रामीणों के अन्य समस्याओं को भी सुना गया* गांव में पेयजल की भी बहुत समस्या है और अन्य समस्याओं को भी अध्यक्ष महोदय के सामने रखा गया* जिस पर समुचित समाधान के लिए प्रयास होना बताया गया। *जिला मीडिया प्रभारी* *विष्णु ध्रुव ,GGP* ब्लॉक मीडिया प्रभारी नायकराम ठाकुर Cg.a.f.ripotars

ग्राम पंचायत टोंगोपानी कला में सरपंच और रोजगार सहायक परेशान बोर्ड के नाम से जैसे ही बोर्ड को बनवाता है लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोर्ड का तोड़ फोड़

  ग्राम पंचायत टोंगोपानी कला में  सरपंच और रोजगार सहायक परेशान  बोर्ड के नाम से जैसे ही बोर्ड को बनवाता है लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोर्ड का तोड़ फोड़ जहां जहा तालाब निर्माण कार्य शुरू वहा वहा बोर्ड क्चुम्बर बन जाता सरपंच ,रोज़गार सहायक, कहेना है कि दुश्मनी करना है तो हमसे करे कृप्या बोर्ड से नहीं बोर्ड को कई बार बनवाया गया लेकिन सुबह आकार देखता है तो बोर्ड का तहस नहस हर रोज लोगों को बोर्ड पर क्या परसानी है लोगों को ऐसे क्या मिलता है कहीं रोड़ पर बने किनारे डीवायडर या बोर्ड का तोड़ फोड़