छत्तीसगढ़ : द्रोणिका के असर से होगी झमाझम बारिश, अगले 2-3 दिनों तक बना रहेगा द्रोणिका का असर
author CG SANDESH रायपुर 19-Jun-2022
मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर राजस्थान से मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके असर से आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से माध्यम वर्षा होने की सम्भावना है. द्रोणिका का असर अगले दो से तीन दिनों तक बना रहेगा. बीती रात से प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी रायपुर में भी आज सुबह से झमाझम बारिश शुरू हो गई है.
कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है।
महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोदामुड़ा खार में सैल्समैन की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। चेहेरे पर निशान पेड़ से लाश उतारने के बाद देखा गया कि चेहरे और पीट पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। पुलिस पहली आशंका हत्या किए जाने का अनुमान लगा रहा है। इसके साथ ही गांव के बाहर लोदामुड़ा खार जहां पर जंगल है। और चारपहिया कार खड़ी है जिसे मनोज तिवारी का बताया जा रहा है। कार के आईना टूटने के अलावा कार पर भी तोड़फोड़ करने जैसी बात सामने आई है।शराब की बोतल और चखना भी मौजूद घटना स्थल के समीप खाली शराब की बोतल और डिस्पोजल में शराब भरा हुआ मौजूद है। साथ ही चखना फल्ली और समोसा मौजूद है। जहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठकर शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।नीम पेड़ में लटकी मिली लाश सैल्समैन मनोज तिवारी की...
Comments
Post a Comment