21 08 2022 दिन रविवार को ग्राम भदरसी थाना बागबाहरा विकासखंड बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ मे 1:00 बजे स्थान गोंडवाना भवन में गोड़वाना गणतंत्र पार्टी का विस्तार हेतु *प्रदेश संगठन मंत्री* *जिला उपाध्यक्ष जिला महामंत्री* एवं *ब्लॉक अध्यक्ष* की उपस्थिति में बैठक रखा गया था जिसमें पदाधिकारियों का गठन किया गया एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया एवं पार्टी के विस्तार हेतु चर्चा किया गया बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
*प्रदेश संगठन मंत्री रामायण नेताम*, *रायपुर संभाग सचिव डेजी रानी*, *जिला उपाध्यक्ष भूषण चक्रधारी*, *जिला उपाध्यक्ष कुमार छेदैहा* , *जिला महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, OBC प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष* *लंबोदरयादव, *ब्लॉक अध्यक्ष भोगसिंह नेताम, ब्लॉक उपाध्यक्ष* *मनोहर नेताम, जिला संगठन मंत्री गौकरन मरई, संगठन मंत्री विश्वनाथ नेताम*,* ब्लॉक मीडिया प्रभारी नायक राम ठाकुर* टोंगोपानी कला, *ब्लॉक सचिव मोहन छेदैहा* भदरसी , की उपस्थिति में निर्वाचित किया गया
जिसमें बागबाहरा ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारी
कोमाखान मंडल *अध्यक्ष धनेश्वर साहू* सिवनी कला, *महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष अमरिका धृतलहरे* ग्राम खोपली , *ग्रामीण महिला अध्यक्ष जानकी ध्रुव* भदरसी, नवनिर्वाचित पदाधिकारी का नियुक्ति किया गया बैठक में
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी बागबाहरा
कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है।
महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोदामुड़ा खार में सैल्समैन की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। चेहेरे पर निशान पेड़ से लाश उतारने के बाद देखा गया कि चेहरे और पीट पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। पुलिस पहली आशंका हत्या किए जाने का अनुमान लगा रहा है। इसके साथ ही गांव के बाहर लोदामुड़ा खार जहां पर जंगल है। और चारपहिया कार खड़ी है जिसे मनोज तिवारी का बताया जा रहा है। कार के आईना टूटने के अलावा कार पर भी तोड़फोड़ करने जैसी बात सामने आई है।शराब की बोतल और चखना भी मौजूद घटना स्थल के समीप खाली शराब की बोतल और डिस्पोजल में शराब भरा हुआ मौजूद है। साथ ही चखना फल्ली और समोसा मौजूद है। जहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठकर शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।नीम पेड़ में लटकी मिली लाश सैल्समैन मनोज तिवारी की...





Comments
Post a Comment