Skip to main content

Posts

पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे जी के निर्देश पर महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् ने आज पिथौरा के निजी होटल में पत्रकारों का समीक्षा बैठक लिया,

  जिलाध्यक्ष ने लिया पत्रकारो का बैठक। पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे जी के निर्देश पर महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् ने आज पिथौरा के निजी होटल में पत्रकारों का समीक्षा बैठक लिया, जिसमें पत्रकार एवं कवरेज संबंधित सभी बातों पर विशेष चर्चा किया गया साथ ही पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् ने बैठक में मौजूद सभी पत्रकार साथियों से वर्तमान में कवरेज व उनके परिवारिक संबंधित समस्याओं को जानना चाहा व समस्या का निराकरण हेतु उचित सलाह व दिशा निर्देश दिया गया। संघठन के सक्रियता को देखते हुए बागबाहरा से हेमसागर यादव, नायक राम ठाकुर और गौतम नेताम पत्रकार साथी सदस्यता  लिये। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट्, पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष आनंद भोई, बिरांची, हेमसागर यादव, नायक राम ठाकुर, गौतम नेताम सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।

कोमाखान : अवैध शराब की सुचना पर कार्यवाही करने गई टीम से हाथापाई, तोड़ दिए वर्दी में लगे बटन और दो स्टार वाला फ्लैप.

कोमाखान : अवैध शराब की सुचना पर कार्यवाही करने गई टीम से हाथापाई, तोड़ दिए वर्दी में लगे बटन और दो स्टार वाला फ्लैप. कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टोंगोपानी में अवैध शराब की सुचना पर कार्यवाही करने गए आबकारी विभाग की टीम के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई किया गया है. साथ ही वर्दी के बटन, एवं दो स्टार वाला फ्लैप को भी पकड़कर खींचकर तोड़ दिया गया. जिसकी शिकायत पुलिस ने दर्ज की है. आबकारी उप निरीक्षक विकास बेन्द्र ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि 22 मई 2024 को सूचना के आधार पर ग्राम टोंगोपानी में हिरेश ठाकुर के घर तलाशी हेतु पहुंचे थे, जहाँ उसके घर की तलाशी ली गई. हिरेश ठाकुर के घर के तलाशी के पश्चात किसी भी प्रकार का मादक द्रव्य सामाग्री बरामद नही होने पर आबकारी की टीम उसके घर से लगे हुए संजय ठाकुर पिता गैंदलाल ठाकुर के घर में भी अवैध शराब की सुचना पर कार्यवाही करने गई थी, परन्तु घर बंद होने से हिरेश ठाकुर से संजय ठाकुर के विषय मे पूछताछ की गई. जिसपर हिरेश ठाकुर ने बताया गया कि संजय ठाकुर खेत गया हुआ है. इसके बाद हिरेश ने संजय को फोन करके आबकारी...

कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है।

 महासमुंद। कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन लोदामुड़ा खार में सैल्समैन की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोमाखान कसेकेरा सोसाइटी में सैल्समैन के पद पर पदस्थ मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (35) का संदिग्ध अवस्था में एक पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली है। सूचना पर कोमाखान पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। लाश को पेड़ से उतारकर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। चेहेरे पर निशान पेड़ से लाश उतारने के बाद देखा गया कि चेहरे और पीट पर चोट के गंभीर निशान देखे गए हैं। पुलिस पहली आशंका हत्या किए जाने का अनुमान लगा रहा है। इसके साथ ही गांव के बाहर लोदामुड़ा खार जहां पर जंगल है। और चारपहिया कार खड़ी है जिसे मनोज तिवारी का बताया जा रहा है। कार के आईना टूटने के अलावा कार पर भी तोड़फोड़ करने जैसी बात सामने आई है।शराब की बोतल और चखना भी मौजूद घटना स्थल के समीप खाली शराब की बोतल और डिस्पोजल में शराब भरा हुआ मौजूद है। साथ ही चखना फल्ली और समोसा मौजूद है। जहां पर तीन चार लोग एक साथ बैठकर शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।नीम पेड़ में लटकी मिली लाश सैल्समैन मनोज तिवारी की...

ग्राम टोंगोपानी कला में आज श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का चौथा दिन में आयोजक गणेशराम साहू जी के स्थान पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में हर रोज अलग-अलग तरह की झांकी प्रदर्शन किया जाता है श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की चौथा दिन में मां काली का स्वरूप निकाल कर झांकी के प्रदर्शन किया गया

 खबर महासमुन्द से ग्राम टोंगोपानी कला में आज श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का  चौथा दिन में  आयोजक गणेशराम साहू जी के स्थान पर श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में हर रोज अलग-अलग तरह की झांकी प्रदर्शन किया जाता है श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की चौथा दिन में मां काली का स्वरूप निकाल कर झांकी के प्रदर्शन किया गया श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में साथ ही भागवत प्रसंग आरती के बाद राम चरित्र मानस राम कथा का आयोजन किया गया रामचरित्र मानस परिवार तुम गांव द्वारा हजारों संख्या में श्रद्धालु आए थे सुनने बड़े ही मगन के साथ गाय झूम नाचे श्रद्धालू  📸जिला महासमुंद से नायकराम    ठाकुर की रिपोर्ट 📸

बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टोंगोपानी कला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का कार्यक्रम श्री गणेशराम साहू जी के यहां हुवा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत एवं कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का हुआ प्रारंभ*

  * CG A F NEWS RIPOTARS NAYAKRAM THAKUR  बागबाहरा विकासखंड के ग्राम टोंगोपानी कला में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का कार्यक्रम श्री गणेशराम साहू जी के यहां हुवा गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत एवं कलश यात्रा निकालकर कार्यक्रम का हुआ प्रारंभ* कथावाचक पंडित श्री नितेश शर्मा जी वर्णन करता खिलावन प्रसाद तिवारी जी परायणकर्ता पंडित सनत शर्मा जी संगीतकार भारत चक्रधारी एवं साथी श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में पहले दिन से ही सैकड़ो के तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं जिला महासमुंद कोमाखान टोंगोपानी कला से नायकराम ठाकुर की रिपोर्ट खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें मो,6265214086

यह मामला महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत बोडरा का है। ग्राम पंचायत के सचिव से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम को आवेदन दिया है।

 पटेवा 15 फरवरी। ग्राम पंचायत सचिव की मनमाने तरीके से काम एवं दुर्व्यवहार करने के कारण बोडरा पंचायत के पांचों एवं लगभग 80 ग्रामीण शिकायत करने एसडीएम कार्यालय एवं महासमुंद जनपद कार्यालय  पहुंचे। सचिव अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहा है इनके मनमाने रवैये से परेशान ग्रामीणों ने बताया कि सचिव बहुत कम समय के लिए कभी-कभी ग्राम पंचायत में आते हैं। कोई काम लेकर जाने पर वह आनाकानी करने के साथ ही हितग्राहियों को बार- बार एक ही काम के लिए चक्कर कटवाते हैं। यह मामला महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत बोडरा का है। ग्राम पंचायत के सचिव से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं, जिसको लेकर उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं एसडीएम को आवेदन दिया है। पंचायत सचिव के तानाशाह रवैये के कारण पंचायत में होने वाले विकास कार्य भी रुके हुए हैं। इसके कारण ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत कार्यालय से नदारद रहते हैं सचिव ग्रामीणों ने बताया कि सचिव से जाति प्रमाण संबंधी कार्य के लिए इनके घर का दौंड लगाना पड़ता है। प्रशासन के द्वारा पंचायत सचिव को तत्काल हटाकर दूसरा सचिव नहीं भेजा   गया तो आं...

महासमुंद) बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी कला में मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया एक अंतराल के बाद भी गांव में होने वाली मड़ाई मेला में लोगों का उमडा भीड़ और लोगों में उत्साह देखने को मिला सभी के घरों में मेहमानों का रेला लगा रहा फ्रेंड युवा संगठन समिति के लोग सुबह से ही मेला की तैयारी में जुटे हुए थे

रिपोर्टर नायकराम ठाकुर  *ग्राम टोंगोपानी कला में मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया *  महासमुंद) बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी कला में मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया एक अंतराल के बाद भी गांव में होने वाली मड़ाई मेला में लोगों का उमडा भीड़ और लोगों में उत्साह देखने को मिला सभी के घरों में मेहमानों का रेला लगा रहा फ्रेंड युवा संगठन समिति के लोग सुबह से ही मेला की तैयारी में जुटे हुए थे शाम को यादव भाइयों द्वारा मड़ई लेकर बाजे गाजे के साथ जैसे ही उनकी टोली निकली सभी अनंतगत और मड़ई में शामिल लोग झूम उठे यादव भाई एक द्वारा राउत नाचा में डंडा चाल भी किया गया जिसे देखकर दर्शक वह-वह कर उठे मड़ई में लोग राउत नाचा और मेले में आए सामानों को खरीद कर खूब मजे किए इस मड़ई में कार्यक्रम में रात को माया स्टार मनोहर मांझी आर्केस्ट्रा बलोदा बाजार द्वारा बेहतर प्रस्तुत किया गया और साथ ही गांव के बुर्जुग का स्वागत सम्मान और अभिवादन किया गया फ्रेंडस युवा संगठन समिति द्वारा

टोंगोपानी कला में निकाली गई कलस यात्रा रहा दिवाली जैसा उत्साह राम बने बच्चों का घर घर स्वागत पूजा कर खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

 रिपोर्टर नायकराम ठाकुर  टोंगोपानी कला में निकाली गई कलस यात्रा रहा दिवाली जैसा उत्साह राम बने बच्चों का घर घर स्वागत पूजा कर खुशहाली का मांगा आशीर्वाद (महासमुंद) बागबहारा क्षेत्र के ग्राम टोंगोपानी कला एवं बस्ती में अयोध्या के राम मंदिर में रामलाल की स्थापना को लेकर घर आंगन में दीप एवं रंगोली से सजाकर दीप उत्सव मनाया गया पूरा गांव भगवा रंग में नजर आया सुबह से शाम तक कलश यात्रा निकालकर एवं डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण पश्चात रामायण पाठ किया गया सैकड़ो की संख्या में लोगों का भीड़ मौजूद रहे

ग्राम गड़तोर (जिला नुआपारा ओडीशा) में बूढ़ादेव जतरा कार्यक्रम मनाया गया ज़िला नुआपारा ओडीशा)(cg) गडतोर गोंड समाज बघेल बंशी सोरी परिवार द्वारा बूढ़ा देव महापुजन राऊर जतरा त्यौहार का भव्य आयोजन किया गया

 रिपोर्टर नायक राम ठाकुर  ग्राम गड़तोर (जिला नुआपारा ओडीशा) में बूढ़ादेव जतरा कार्यक्रम मनाया गया ज़िला नुआपारा ओडीशा)(cg) गडतोर गोंड समाज बघेल बंशी सोरी परिवार द्वारा बूढ़ा देव महापुजन राऊर जतरा त्यौहार का भव्य आयोजन किया गया बूढ़ा देव देवालय में देव आवाहन एवं स्तुति की गई बूढ़ा देव को गुडूम बजा एवं किंगरी, मोहरी से आवाह्न कर दईहा कुमरॉ एवम समाज के लोगों ने अक्षत चावल दूध नारियल चढ़ा कर बूढ़ा देव की सेवा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा गोंड शंकृति के तहत पूजा पाठ महाआरती की गई कार्यक्रम में संचालन समिति में अध्यक्ष महेश सोरी, उपाधयक्ष थानवर सोरी, कोषाध्यक्ष कनैहा सोरी, उपकोषाध्यक्ष तोमस सोरी, सचिव राधेश्याम सोरी, सलहकार रामसिंग सोरी, संरक्षक ईश्वर सोरी, बघेल बंशी सोरी परिवार की प्रमुख कुमर्र सुरेन्द्र सिंह, छत्तरिया तेजराम सोरी, देवहा मनसिंह सोरी, छीरहा रेखराम, एवं समस्त गोंड समाज के लोग थे

कोमाखान* गोंड समाज नेटी (अडील) परिवार द्वारा ग्राम खट्टी में बड़ा देव मा पूजन राउर त्यौहार का भव्य आयोजन किया गया

 रिपोर्टर नायकराम ठाकुर  ग्राम खट्टी में बूढ़ादेव महापूजन कार्यक्रम किया गया  *कोमाखान* गोंड समाज नेटी (अडील) परिवार द्वारा ग्राम खट्टी में बड़ा देव मा पूजन राउर त्यौहार का भव्य आयोजन किया गया प्रथम दिवस शनिवार को बड़ा देव देवालय पर देव आवाहन एवं स्तुति की गई रविवार को बड़ा देव को गुडूम बजा एवं किंगरी वाद्य से आवाहन कर दैहा कुमरॉ द्वारा बड़ा देव की जयकारा करते हुए बस्ती भ्रमण कराया गया गांव एवं समाज के लोगों ने घर में सफेद वस्त्र परिवेश में अक्षत चावल दूध नारियल चढ़कर बड़ा देव की सेवा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा संध्या कालीन बड़ा देव की बस्ती भ्रमण पश्चात अपने देवालय पुनः आगमन होने के बाद गोंड संस्कृति के तहत पूजा पाठ कर महा आरती की गई गांव समाज तथा समस्त परिवार के सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की गई कार्यक्रम में संचालन समिति में अध्यक्ष जीवन सिंह नेटी, उपाध्यक्ष हेम सिंह नेटी, सचिव गणेशराम नेटी, कोषाध्यक्ष ब्रह्म सिंहनेटी,नेटी परिवार के प्रमुख कुमर्रा भीम सिंह नेटी, पुनीतराम नेटी, छतरिया हीरा सिंह नेटी, छीरहा मान सिंह नेटी, सलाहकार जेठन नेटी, रामसिंह नेटी, चुनेश्वरराम नेट...