Skip to main content

Posts

ग्राम पंचायत बोकरामुडा खुर्द से चरोदा बांध जलाशय में सम्मिलित होने वाला कछुआ नाला का जलस्तर बढ़ गया है

 कछुआ नाले का जलस्तर बढ़ा बच्चों और ग्रामीणों को हुई परेशानी  बागबाहरा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोकरामुडा खुर्द से चरोदा बांध जलाशय में सम्मिलित होने वाला कछुआ नाला का जलस्तर बढ़ गया है  लगातार तीन दिनों से  झमाझम  बारिश होने के कारण नदी नाले उफान  पर है तो वहीं बोकरामुडा खुर्द का कछुआ नाला का पानी  भारी हद तक बढ़ गया है ।  ऐसे में स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को  भारी परेशानी हो रहा है  आपको बता दें कि ग्राम पंचायत बोकरामुडा खुर्द से रायताल भीमखोज जाने वाले रास्ते में एक नाला है जिसे कछुआ नाले के नाम से जाना जाता है    इस रास्ते में पुलिया नहीं होने के कारण । खालिया पारा तुलसी पारा और दुहानी पारा के बच्चों स्कूल पढ़ने के लिए जा नहीं पा रहे हैं  साथ ही ग्रामीण भी अपने कोई भी कार्य को लेकर पंचायत तथा अन्य गांव जा नहीं पा रहे हैं   ऐसे में ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से गुहार लगाए हैं कि हमारा यह कछुआ नाला में पुलिया का निर्माण करने की कृपा करें।    ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि पंचायत में ग्राम सभा मीटिंग...

टोंगोपानी कला में आज दिनांक 24/07/24 को पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश के कारण एक परिवार का घर का हूआ तहस नहस आवास योजना को देखते देखते ही जयसिंग ठाकुर पिता कलसराम ठाकुर का मिट्टी का घर का बारिश ने घर को पूरा गिरा दिया

  📸रिपोर्टर नायकराम ठाकुर की ख़ास रिपोर्ट 📸 ख़बर महासमुंद से  बागबाहरा विकास खण्ड के ग्राम टोंगोपानी कला में आज दिनांक 24/07/24 को पिछले 3 दिनों से लगातार बारिश के कारण एक परिवार का घर का हूआ तहस नहस आवास योजना को देखते देखते ही जयसिंग ठाकुर पिता कलसराम ठाकुर का मिट्टी का घर का बारिश ने घर को पूरा गिरा दिया कल दिनांक 25/07/24 को स्व.जयसिंग ठाकुर जी  का दशगात्र कार्यक्रम होना है तो कैसे करेगा कार्यक्रम बारिश ने तो उसका घर ही उझाड़ दिया  स्व. जयसिंग के बेटा बेटी गली रोड़ पर गिरे हुए घर के मिट्टी को हटाते हुए नजर आए

कसेकेरा विद्यालय में मां रूपई एक पौधे तेरे नाम की शुरुवात शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवम हाई स्कूल कसेकेरा ने संयुक्त समग्र पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुवात की गई। विदित हो को 2021 से कसेकेरा रूपई पहाड़ी पर माता की स्थापना है, चट्टान पर घास उगाने,तापमान कम करने, जैव विविधता को संरक्षण करने के नवाचारी कार्यक्रम की शुरुवात की गई।

  कसेकेरा विद्यालय में मां रूपई एक पौधे तेरे नाम की शुरुवात  शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवम हाई स्कूल कसेकेरा ने संयुक्त समग्र पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुवात की गई। विदित हो को 2021 से कसेकेरा रूपई पहाड़ी पर माता की स्थापना है, चट्टान पर घास उगाने,तापमान कम करने, जैव विविधता को संरक्षण करने के नवाचारी कार्यक्रम की शुरुवात की गई। प्रधान पाठक डा विजय शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष सैकड़ों ग्रामीणों एवम छात्रों ,शिक्षको द्वारा चटाई बिछाने, वृक्षारोपण  सुरक्षा का आयोजन किया जाता है। सामुदायिक पहल से इस वर्ष विज्ञान आश्रम कसेकेरा द्वारा पौधो को ग्राफ्टिंग बडिंग के साथ विविध प्रकार के औषधीय पौधे, दूब प्रजाति के घास,सतावरी,बन गोदली एवम भृंगराज के चार प्रजाति के कलम उपलब्ध कराया गया,शिक्षक जितेंद्र साहू द्वारा अडूसा, गिलोय के तने 200 नग,श्रीमती कामाक्षी चंद्राकर एवम लक्ष्मी साहू द्वारा कार्टून के गत्ते,नीम इमली के बीज, स्व सहायता समूह श्रीमती अनुसुइया साहू द्वारा गोबर से बने बाल सीड के साथ स्थानीय पौधे भेट किया। बच्चो ने अपने अपने घरों से लता वाले पौधे जो चट्टानो में छिछल क...

Ps खुशरूपाली और ms खुशरूपाली में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव* प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राथमिक शाला खुसरुपाली और उच्च प्राथमिक शाला खुसरूपाली के संयुक्त तत्वाधान में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

  *Ps खुशरूपाली और ms खुशरूपाली में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव* प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्राथमिक शाला खुसरुपाली और उच्च प्राथमिक शाला खुसरूपाली के संयुक्त तत्वाधान में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।  प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला समिति के अध्यक्ष श्री गोविंद चक्रधारी अध्यक्ष के रूप मेंश्री राजू यादव विशेष अतिथि संकुल समन्वयक श्री देवलाल सिन्हा सर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभ आरंभ माता सरस्वती के पूजन वंदन से हुआ। कार्यक्रम में 1ली और 6 वी के नव प्रवेशी बच्चो का गुलाल लगा कर स्वागत किया गया।  उनको पुस्तक और गणवेश का वितरण किया गया।  साथ में सभी को जलेबी मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया गया।  अभी अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में बच्चो को बहुत बधाई दी ।  समन्वयक श्री देवलाल सिन्हा के द्वारा निशुल्क शिक्षा के अंर्तगत निशुल्क किताब निशुल्क गणवेश छात्रवृत्ति जाति प्रमाण आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। शाला परिवार खुशरूपाली द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।  सभी बच्चो और शिक्षको को नए सत्र के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं ...

नल जल योजना के तहत गलत तरीके से काम करा रहे ठेकेदार की दबंगई* महासमुद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोटीयापानी पारा छुरीडबरी में नल जल योजना के तहत ठेकेदार के द्वारा कच्ची रोड के बीचों-बीच जेसीबी गाड़ी से खोदाई करके पाइपलाइन बिछाकर गलत तरीके से मिट्टी को रखने से या फिनिशिंग करने से ग्रामीणों को आने जाने और किसानों को खेती करने में असुविधा हो रही है

  रिपोर्टर नायकराम ठाकुर  *नल जल योजना के तहत गलत तरीके से काम करा रहे ठेकेदार की दबंगई*  महासमुद जिले के बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोटीयापानी पारा छुरीडबरी में नल जल योजना के तहत ठेकेदार के द्वारा कच्ची रोड के बीचों-बीच  जेसीबी गाड़ी से खोदाई करके पाइपलाइन बिछाकर गलत तरीके से मिट्टी को रखने से या फिनिशिंग करने से ग्रामीणों को आने जाने और किसानों को खेती करने में असुविधा हो रही है  ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के शासन और प्रशासन अधिकारियों से निवेदन है कि चल रहे नल जल योजना के काम को कुछ दिन तक रोका जाए या तो फिर अच्छे फिनिसिग करके दे ताकी की ग्रामीणों और किसानों को आने जाने और खेती करने में असुविधा ना हो।  ग्राम घोटियापानी के ग्रामीण नल जल ठेकेदार से थक गया तो ग्रामीण खुद ही फिनिशिंग करने में जुटे क्योंकि इसके बाद ही किसानों के काम को खत्म होने तक या बरसात के दिनो को जाने के बाद नल जल योजना के काम को चालू किया जाए.।

अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ खल्लारी राज में दिनांक-24/06/2024 को वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाना है जिसमें अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ केन्द्रीय समिति रानी महल पिथौरा के सामाजिक पदाधिकारियों के आतिथ्य में वीरांगना रानी धर्मशाला भवन) खल्लारी में सम्पन्न किया जायेगा

 अखिल भारतीय गोंड़ समाज 18 गढ़ खल्लारी राज में दिनांक-24/06/2024 को वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाना है जिसमें अखिल भारतीय गोंड समाज 18 गढ़ केन्द्रीय समिति रानी महल पिथौरा के सामाजिक पदाधिकारियों के आतिथ्य में वीरांगना रानी धर्मशाला भवन) खल्लारी में सम्पन्न किया जायेगा। भवन (मंगल गोंड़ी आदिवासी संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है और इसी आदिवावी कला संस्कृति, भाषा इतिहास को अक्षुण बनाये रखने हेतु सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन के तहत विशद्ध सामाजिक आदिवासी रीति-रिवाज नेग जोग के तहत कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें कलश यात्रा, गोंड़वाना नृत्य सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान हेतु अतिथियों का उद्बोधन एवं प्रतिभावान 10वी 12वी के छात्रों को उत्कर्ष नवोदय एकल विद्यालय परीक्षा प्रयास में चयनिल छात्र राज्य स्तरी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं सामाजिक क्षेत्र में जन जागृति के कार्य करने वाले वरिष्ठ जनो को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेन्टो प्रदान किया जायेगा

ग्राम पंचायत टोंगोपानी कला में सरपंच और रोजगार सहायक परेशान बोर्ड के नाम से जैसे ही बोर्ड को बनवाता है लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोर्ड का तोड़ फोड़

  ग्राम पंचायत टोंगोपानी कला में  सरपंच और रोजगार सहायक परेशान  बोर्ड के नाम से जैसे ही बोर्ड को बनवाता है लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोर्ड का तोड़ फोड़ जहां जहा तालाब निर्माण कार्य शुरू वहा वहा बोर्ड क्चुम्बर बन जाता सरपंच ,रोज़गार सहायक, कहेना है कि दुश्मनी करना है तो हमसे करे कृप्या बोर्ड से नहीं बोर्ड को कई बार बनवाया गया लेकिन सुबह आकार देखता है तो बोर्ड का तहस नहस हर रोज लोगों को बोर्ड पर क्या परसानी है लोगों को ऐसे क्या मिलता है कहीं रोड़ पर बने किनारे डीवायडर या बोर्ड का तोड़ फोड़

ग्राम टोंगोपानी कला में जय बूढ़ादेव युवा संगठन के लोगों ने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

  ग्राम टोंगोपानी कला में जय बूढ़ादेव युवा संगठन के लोगों ने पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प  महासमुंद जिले के ब्लॉक बागबाहरा ग्राम टोंगोपानी कला मे जय बूढ़ादेव युवा संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण पर गांव के तालाब में फलदार वह छायादार पौधेरोपित करते हुए संरक्षण की शपथ ली 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिन पेड़ पौधों की महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है क्योंकि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है इस पर्यावरण दिवस में पौधारोपण में जय बड़ा देव युवा संगठन के युवाओं ने पौधारोपण किया गया विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में ओमप्रकाश ओटी, मिडिया प्रभारी नायकराम जगत, डीगेश जगत, चम्मन सोरी, नेमीचंद सोरी, तोषण जगत,दुकालू नेताम, साधुराम सोरी, और और सदस्य गण पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल थे

ग्राम भालूकोना में आज विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर महिला बाल विकास पेड़ लगाया गया

 नर्रा - ग्राम पंचायत द्वारतराकला के आश्रित  ग्राम भालूकोना में आज विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर महिला बाल विकास पेड़ लगाया गया जिसमें आंगनबाड़ी के सुपरवाइजर सकुंतला चौहान कार्यकर्ता धरमिन ठाकुर ,कांति ठाकुर संहिका संतरा ठाकुर मितानिन अमेरिका माझी और सदस्य उपस्थित थे

पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे जी के निर्देश पर महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् ने आज पिथौरा के निजी होटल में पत्रकारों का समीक्षा बैठक लिया,

  जिलाध्यक्ष ने लिया पत्रकारो का बैठक। पत्रकारों का महासंघ छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश रात्रे जी के निर्देश पर महासमुन्द जिलाध्यक्ष श्री छायाकांत भटट् ने आज पिथौरा के निजी होटल में पत्रकारों का समीक्षा बैठक लिया, जिसमें पत्रकार एवं कवरेज संबंधित सभी बातों पर विशेष चर्चा किया गया साथ ही पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् ने बैठक में मौजूद सभी पत्रकार साथियों से वर्तमान में कवरेज व उनके परिवारिक संबंधित समस्याओं को जानना चाहा व समस्या का निराकरण हेतु उचित सलाह व दिशा निर्देश दिया गया। संघठन के सक्रियता को देखते हुए बागबाहरा से हेमसागर यादव, नायक राम ठाकुर और गौतम नेताम पत्रकार साथी सदस्यता  लिये। उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट्, पिथौरा ब्लाक अध्यक्ष आनंद भोई, बिरांची, हेमसागर यादव, नायक राम ठाकुर, गौतम नेताम सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित थे।