Skip to main content

Posts

*शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम टोंगोपानी कला में न्योता भोज कार्यक्रम एवं (पोषण और शिक्षा का आदर्श संगम)*

*शासकीय प्राथमिक शाला  ग्राम  टोंगोपानी कला में न्योता भोज कार्यक्रम एवं (पोषण और शिक्षा का आदर्श संगम) *  आज दिनांक 11/07/2025,  को शासकीय प्राथमिक शाला टोगोपानी कला संकुल केंद्र - कसेकेरा, वि.खं. बागबाहरा, जिला महासमुंद ( छ. ग.) के शाला प्रांगण में न्योता भोज कार्यक्रम (पोषण और शिक्षा का आदर्श संगम) एवं जिसमे प्रमुख रूप से न्योता भोज कार्यक्रम साथ ही बच्चों को विद्यालयिन लोगों युक्त टाई बेल्ट बेच का वितरण विद्यालय से गए एवं नए आए शिक्षक - शिक्षिका का विदाई एवं आगमन सम्मान एवं एक पेड़ मां के नाम 2.0 इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री केवल टंडन, विशेष अतिथि श्री रमाकांत बुनकर, सभापति श्री डॉ. विजय शर्मा, ग्राम पंचायत टोंगोपानी कला सरपंच श्री प्यारेलाल ठाकुर,  शासकीय प्राथमिक शाला टोगोपानी कला प्रधान पाठक श्री प्रमोद कुमार चंद्राकर, शिक्षक विजय जगत, शिक्षक फलेश साहू सहित बच्चों का माता पिता इस कार्यक्रम शामिल थे

कसेकेरा के लोगों ने आवाज उठाई - पेड़ो की रखवाली हो- जगह जगह हरियाली हो* विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2025 को कसेकेरा पंचायत भवन, विज्ञान आश्रम कसेकेरा, शासकीय हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं संकुल कसेकेरा के समस्त प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों ने भाग लेकर सैकड़ों की तादात में पौधे लगाए ।

*कसेकेरा के लोगों ने आवाज उठाई - पेड़ो की रखवाली हो- जगह जगह हरियाली हो*  विश्व पर्यावरण दिवस  के अवसर पर 5 जून 2025 को  कसेकेरा  पंचायत भवन, विज्ञान आश्रम कसेकेरा, शासकीय हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं संकुल कसेकेरा के समस्त प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक विद्यार्थियों ने भाग लेकर सैकड़ों की तादात में  पौधे लगाए । उन्होंने मिलकर एकसाथ जोरदार तरीके से आवाज उठाई "पेड़ हैं सांसे पेड़ है जीवन, पेड़ो की रखवाली हो, जंगल जंगल नाच उठे और जगह जगह हरियाली हो ".  ग्राम पंचायत सरपंच  राकेश साहू के नेतृत्व मे पंचायत भवन मे उप सरपंच बल्ला ठाकुर के साथ पंचायत प्रतिनिधियों ने  पांच - पांच पौधे रोप कर गांव की हरियाली से खुशहाली के लिए घर घर पौधे  लगाने एवं कसेकेरा पहाड़ी  पर हरियाली लाने के साथ वन्य जीवो  की सुरक्षा का संकल्प लिया। विज्ञान आश्रम कसेकेरा के संचालक सेवानिवृत अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम ने  बच्चो के साथ वाटर हार्वेस्टिंग पौंड मे  पांच पौधे रोपकर वृक्षरोपण की शुरुवात की ।  इस अवसर पर धरती माँ के सम्मान के लिए...

शुक्र ग्रह दिखा हंसिए की तरह और जुपीटर के दिखे तीन चंद्रमा*रायपुर/28 फरवरी 2025/ अंकल यह तो चंदा मामा की तरह हंसिए जैसा दिखाई दे रहा है। एक छोटी बच्ची ने टेलीस्कोप के आई पीस में झांकते हुए कहा।

*शुक्र ग्रह दिखा हंसिए की तरह और जुपीटर के दिखे तीन चंद्रमा* रायपुर/28 फरवरी 2025/ अंकल यह तो चंदा मामा की तरह हंसिए जैसा दिखाई दे रहा है। एक छोटी बच्ची ने टेलीस्कोप के आई पीस में झांकते  हुए कहा। उन्हें टेलीस्कोप दिखा रहे विज्ञान कार्यकर्ता ने उससे और वहां खड़े लोगों से पूछा कि क्या आपको कहीं चंद्रमा दिखाई दे रहा है। सभी ने आसमान को खंगाला और फिर नहीं में उत्तर दिया। तब विज्ञान सभा के अध्यक्ष और प्रशासन अकादमी निमोरा के पूर्व संयुक्त संचालक विश्वास मेश्राम ने उन्हें बताया कि आज तो अमावस्या है। आज आसमान पर चंद्रमा दिखेगा ही नहीं। ऐसा नहीं है कि आज चंद्रमा की साप्ताहिक छुट्टी है बल्कि अमावस्या के दिन वह सुबह सूरज के साथ उगता है, साथ साथ चलता है और सूरज के साथ ही डूब जाता है । उन्होंने लोगों की जिज्ञासा को शांत करते हुए बताया कि आप लोग जिस खगोलीय पिंड को हंसियाकार देख रहे हैं वह दूज का चंद्रमा नहीं बल्कि पृथ्वी का सिस्टर प्लेनेट शुक्र ग्रह है। इसे हम ग्रीक देवी वीनस के नाम से भी जानते हैं। छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआती महीनों में जब किसान अपने हल बैल लेकर ख...

कोमाखानस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हायर सेकेंडरी विद्यालय में मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा तथा विज्ञान आश्रम कसेकेरा द्वारा किया गया.

*जीवन को सफल ही नहीं सार्थक बनाएं - मोटिवेशनल स्पीकर आलोक गुहा*  कोमाखान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हायर सेकेंडरी विद्यालय में मोटिवेशनल स्पीच का आयोजन छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा तथा विज्ञान आश्रम कसेकेरा द्वारा किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए एन आई टी रायपुर से 1984 बैच के माइनिंग इंजीनियर, मोटिवेशनल स्पीकर  आलोक गुहा  ने कहा कि जीवन में सफलता असफलता आती रहती है। असली बात यह है कि हमारा जीवन कितना अर्थपूर्ण है और हमने इस जीवन में लोगों के जीवन को सूखी बनाने क्या किया। उन्होंने भाषण देने के स्थान पर अपने जीवन की कहानी बताते हुए कहा कि मेरे जीवन में एक स्थिति यह आई कि अपने परिवार के साथ मिलकर रहने और एक ज्यादा अच्छे भविष्य के लिए मैने कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी पद से रिजाइन कर किया। मेरे परिवार में किसी का भी बिजनेस लाइन में कोई अनुभव नहीं होने के बाद भी, उसके बाद अपनी खुद की कंपनी खोल कर खदानों में काम आने वाले विस्फोटकों का बिजनेस शुरू किया। मैने सोचा कि जब बिना पढ़े लिखे लोग बिजनेस कर रहे हैं तो मैं अपनी शिक्षा का लाभ उठा कर यह क्यों नहीं कर सकता।...

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत टोगोंपानीकला पंचायत के आश्रित ग्राम खलियापानी में ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने

बागबाहरा के इस गांव में पहुंचने के लिए सड़क नहीं, यहां के ग्रामीण चुनाव का करेंगे बहिष्कार! महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के टोगोंपानी पंचायत के आश्रित ग्राम खलियापानी में ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने कहा इस गांव में पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बनाई गई, बरसात के दिनों में मरीजों को खाट से उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। बीते 10 साल से यहां के जनप्रतिनिधि गांव को अनदेखा किया है, कई बार मांग करने के बाद भी अनसुनी की गई। इस गांव की अबादी करीब 300 है। इन ग्रामीणों ने बीते दिन गांव में बैठक कर निर्णय लिए हैं कि इस गांव से कोई भी व्यक्ति पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। बतादें, इस गांव में 100 प्रतिशन आदिवासी निवासरत हैं। लेकिन विकास के नाम पर यहां जनप्रतिनिधि लगातार  अनदेखा करते आ  रहे हैं। यहां पहुंचने के लिए चार पगडंडी रास्ता है, लेकिन एक भी सही नहीं जिसमें ठीक से चला जा सकें। गांव में किसी भी स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण नहीं किया जा सका है। यहां बरसात के दिनों ने पहुंचना काफी कठिन है। तकरीबन 60 से 70 घर निवासर...

ख़बर के लिए संपर्क करें मो 6265214086

खबर के लिए संपर्क करे मो 6265214086

हसदेव बनता जा रहा है परसाही दादर, धरमपुर। आदिवासी परिवारों को वर्षों से नहीं मिल रहा न्याय और अधिकार* - *अजय ध्रुव*➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖*महासमुंद/27 अक्टूबर 2024* *अनंतकाल से आदिवासी समाज जंगलों के बीच रहकर जल - जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए प्रकृति की गोद में अपनी बोली - भाषा , परम्परा और संस्कृति को संरंक्षित कर अपना जीवकोपार्जन करते आ रहे हैं ।

*प्रेस विज्ञप्ति* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *हसदेव बनता जा रहा है परसाही दादर, धरमपुर। आदिवासी परिवारों को वर्षों से नहीं मिल रहा न्याय और अधिकार* - *अजय ध्रुव* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *महासमुंद/27 अक्टूबर 2024*  *अनंतकाल से आदिवासी समाज जंगलों के बीच रहकर जल - जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए प्रकृति की गोद में अपनी बोली - भाषा , परम्परा और संस्कृति को संरंक्षित कर अपना जीवकोपार्जन करते आ रहे हैं । सदियों से विश्व स्तर पर आदिवासी समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रदेश में लगातार आदिवासी समुदाय एवं उनके परिवारों के साथ आए दिन अन्याय,शोषण और अत्याचार का मामला बढ़ते क्रम पर है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी तरह का एक मामला महासमुंद जिले के परसाही दादर,धरमपुर में देखने को मिला जहां पीड़ित जनजातीय परिवार जो विगत तीस वर्ष पूर्व से कक्ष क्रमांक- 677 में काबिज होकर निवासरत हैं जो अपने अधिकार एवं हक लिए निरंतर संवैधानिक लड़ाई लड़ते हुए बिजली,पानी और मूलभूत सुविधाओं से वंचित होकर बदहाल जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। ग्रामीण जन लगातार अपने हक अधिकार के लिए शासन प्र...

*स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय कोमाखान में 61 छात्राओं को सायकल का वितरण* छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

 *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय कोमाखान में 61 छात्राओं को सायकल का वितरण*  छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना  नि:शुल्क सरस्वती साइकिल वितरण का कार्यक्रम किया गया।  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुंद की सभापति अल्का चंद्राकर,अध्यक्षता हिरेंद्र उपाध्याय smdc अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि सरपंच वीणा वाकडे,दुबेलाल साहु,नितिन जैन,पंकज जैन,माधव मांझी,अजय साहू,संतोष यादव,गोरखनाथ यादव,प्रदीप यादव,राम बहादुर थापा,गोमती यादव, भीमा साहु,हरीश गौतम,माहेश्वरी,मोनिका चंद्राकर आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर किया। मुख्य अतिथि अल्का चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र व राज्य शासन अनेक योजनाएं चला रही है। इसका लाभ पात्र हितग्राही ले सकते हैं। छात्राओं को सरस्वती योजना से साइकिल मिलने पर अब घर से स्कूल पैदल आना नहीं पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी। इसका उपयोग छात्र छात्राएं अपनी  पढ़ाई  के कार्यों में कर सकते हैं।हिरेंद्र उपाध्याय,नितिन जैन ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए नियमित स्कूल आने पढ़ाई करने की बात कही। इस दौरान कक्ष...

भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान के पोलिंग बूथ क्रमांक 66 टोंगोपानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती अवसर पर सदस्यता अभियान को बूथ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ गति प्रदान किया।*

 *भारतीय जनता पार्टी मंडल कोमाखान के पोलिंग बूथ क्रमांक 66 टोंगोपानी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती अवसर पर सदस्यता अभियान को बूथ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ गति प्रदान किया।* *इस अवसर पर बूथ पदाधिकारी एवं सदस्य हेमंत साहू,टीकम पटेल,ख़ोमन साहू,सत्यभान साहू,जागेश साहू,प्रदीप साहू,कुंवरसिंग पटेल,राजाराम पटेल,ओमप्रकाश साहू,रमेश्वर पटेल,प्रताप साहू,तुलसीराम साहू,बृजलाल साहू,जोईधा पटेल आदि उपस्थित थे।*

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना चंद्राकर जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बागबाहरा के समस्त आंगनबाडी केंद्रो मे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मीना चंद्राकर जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बागबाहरा के समस्त आंगनबाडी केंद्रो मे राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी मे कुपोषण मुक्ति थीम पर  सेक्टर - पर्यवेक्षक  सरोजनी आदित्य के मार्गदर्शन पर सेक्टर - घुंचापाली व कसेकेरा के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ  द्वारा अपने अपने ग्राम में मशाल रैली का आयोजन कर कुपोषण मुक्ति हेतु संदेश दिया गया। साथ ही    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ द्वारा आम जनता को   जंक फूड से दूर रहने, संतुलित आहार को अपने भोजन मे सम्मिलित करने ,  एनिमिया को दूर करने के लिए स्थानीय स्तर मे मिलने वाले पौष्टिक आहार के बारे मे जानकारी दिया गया ।  परियोजना- बागबाहरा।